एक्सक्लूसिव समाचार
Posts Slider
दुनिया
-
America: लोगों को अब डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिया है ये झटका, उठाया ये बड़ा कदम
इंटरनेट डेस्क। दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अभी तक कई चौंकाने वाले कदम उठा चुके हैं। अब उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे यहां पर एक झटके से ही करीब दस हजार लोगों की नौकरी चली गई है।
डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति बने एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और यहां पर 9,500 से अधिक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी हो चुकी है। सरकारी खर्च को कम करने के उद्देश्य से डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अब स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट इफिशिएंसी का प्रमुख सरकार की फिजूलखर्ची कम करने के लिए बनाया है।
उनका उद्देश एडवांस तकनीकों के माध्यम से सरकारी कामकाज में दक्षता ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जाने का है। इस डिपार्टमेंट की सलाह पर ही अब अमेरिका में भारी संख्या में केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टी की जा रही है। अमेरिका में अभी तक इंटीरियर, एनर्जी, वेटरन, कृषि, स्वास्थ्य और मानव सेवा विभागों के कर्मचारियों की छुट्टी हो चुकी है।
PC:apnews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Economy
-
बजाज ब्रोकिंग का उत्तर प्रदेश में फैलता कारोबार; वाराणसी में खुला नया ब्रांच
वाराणसी: बजाज फिनसर्व ग्रुप की कम्पनी बजाज ब्रोकिंग का भारत में 49वां ब्रांच खुल गया है। देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में कम्पनी का कारोबार फैल रहा है। नया ब्रांच उत्तर प्रदेश के वाराणसी में खुला है। यह छोटे शहरों में बढ़ते निवेशकों को बेहतर ऑफर देने को लेकर कम्पनी की प्रतिबद्धता दर्शाती है। बजाज कारोबार में उच्च स्तरीय पारदर्शिता, ईमानदारी और व्यावसायिक नैतिकता के लिए जाना जाता है।
बजाज ब्रोकिंग वाराणसी के निवेशकों को इक्विटी ट्रेडिंग, डेरिवेटिव ट्रेडिंग, मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (एमटीएफ) सहित निवेश के तमाम समाधान देगी ताकि ग्राहक लीवरेज पोजिशन (4 गुना तक) लेकर बाज़ार में मौजूद अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। यह ब्रांच ग्राहकों के निजी आर्थिक लक्ष्यों और उनके रिस्क प्रोफाइल को देखते हुए म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश करने की सुविधा भी प्रदान करेगी।
कम्पनी के प्रबंध निदेशक मनीष जैन ने नया ब्रांच खुलने पर बताया, ‘‘वाराणसी में ब्रांच खोलकर हम इस क्षेत्र और इसके आसपास के सभी क्षेत्रों में सीधे निवेशकों तक अपनी विशेषज्ञता पहुंचा रहे हैं। निवेशकों को स्थानीय स्तर पर हमारी सेवाएं जैसे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी, म्यूचुअल फंड और आईपीओ संबंधी सभी समाधान उपलब्ध कराने के प्रति हम उत्साहित हैं। हम उन्हें हमारे बेहतरीन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और बिना किसी रुकावट ट्रेडिंग एवं निवेश का नया अनुभव देंगे। वाराणसी और आसपास के निवेशकों के साथ अटूट संबंध बनाने और निवेशकों की पहली पसंद बनने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। हमारे प्लेटफॉर्म पर निवेशक आसानी से और आत्मविश्वास के साथ इस मार्केट में ट्रेडिंग कर पाएंगे।”
ब्रांच का पता – जस माँ कॉम्प्लेक्स, दूसरी मंजिल, प्लॉट नं. 2, गांधी नगर, सिगरा वार्ड, दशाश्वमेघ घाट, डी 58/12 ए2, गांधी नगर सिगरा, वाराणसी। यहां से बजाज ब्रोकिंग शहर और आसपास के निवेशकों और ग्राहकों को आसानी से सेवा दे पाएगी।
- Trump on NATO: यूरोप पर फिर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, नाटो का नाम लेकर बोले- मैं नहीं आता, तो आज नहीं होता यह गठबंधन January 20, 2026
- BJP: भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त January 20, 2026
- लोकतंत्र से तानाशाही की ओर दुनिया?: ट्रंप के दावों पर मैक्रों की दो टूक, बोले- वैश्विक कानून को कुचला जा रहा January 20, 2026
- Uttarakhand: बिगड़ने वाला है मौसम, 23-24 को भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, सतर्क रहने की हिदायत January 20, 2026
- Japan Ambassador Eats Biryani: जापान के राजदूत ने हाथ से खाई बिरयानी, देसी अंदाज वायरल; लोग बोले- दिल जीत लिया January 20, 2026
- इंजीनियर की मौत: युवराज मरा नहीं सिस्टम ने मारा, हादसे की गंभीरता नहीं समझे अधिकारी; सामने आईं कई कमियां January 20, 2026
- IND vs NZ: सूर्यकुमार ने किया स्पष्ट, नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरेंगे; ईशान के लिए क्या बोले कप्तान? January 20, 2026
- 'थिएटर हों या ओटीटी 'धुरंधर' तो धुरंधर रहेगी'; OTT की बहस के बीच जैकी श्रॉफ ने दिया रणवीर की फिल्म का उदाहरण January 20, 2026
- India-EU FTA: 'मदर ऑफ ऑल डील्स' की दहलीज पर भारत; 27 जनवरी को ऐतिहासिक समझौते के आसार, जानिए क्या फायदा होगा? January 20, 2026
- क्या है गाजा का बोर्ड ऑफ पीस?: जानें ट्रंप ने भारत को क्यों भेजा शामिल होने का न्योता, क्या बनेगा UN का विकल्प January 20, 2026
