बताते चले कि केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की एक आपात सभा प्रधान कार्यालय बजरंग भवन अमरावती नगर सुंदरपुर वाराणसी बुधवार की शाम में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संस्थापक कर्नल रंजीत उपाध्याय की उपस्थिति में तथा केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संचालक मंडल द्वारा नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एड पं विवेक शंकर तिवारी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई |
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए –
1 – केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक मंडल द्वारा अधिकृत संस्थापक कर्नल रंजीत उपाध्याय द्वारा संस्था से पं कमलाकांत उपाध्याय के बर्खास्तगी की पुष्टि की गई |
2- आगामी 26 एवं 27 मार्च को केंद्रीय ब्राह्मण महासभा का आहूत राष्ट्रीय अधिवेशन सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अगली तिथि तक के लिए स्थगित किया गया |
3- गुटों में विभक्त केंद्रीय ग्रामीण महासभा के एकीकरण हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया गया |
4 – एकता में बाधक बन रहे लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कर्नल रंजीत उपाध्याय जी को सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया |
5 – केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के व्यापक हित में महासभा के संविधान में आवश्यक संशोधन करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया |
6 – बैठक में समाज के प्रबुद्ध लोगों को लेकर केंद्रीय ब्राह्मण महासभा नई कमेटी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया |

प्रमुख रूप से कर्नल रंजीत उपाध्याय ,पं विवेक शंकर तिवारी,डाॅ दिनेश कुमार तिवारी,पं नीलमणी पाण्डेय, पं ओंकार नाथ उपाध्याय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री पं विवेक शंकर तिवारी ,डॉ दिनेश कुमार तिवारी सहित इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *