कोरोना जैसे कठिन समय में आयुर्वेद, होमियोपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा एवं न्यूरोथेरेपी पूरे विश्व में लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने में सफल रहा: डॉ दयालु

प्राकृतिक चिकित्सा एवं न्यूरोथेरेपी से आज के इस समय में बिना दवा के स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है: आयुष मंत्री

वाराणसी। डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार तथा श्री रमेश जी भाईसाहब प्रांत प्रचारक काशी प्रांत (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कर कमलों द्वारा लेन नं०-1 बीएचयू ट्रामा सेन्टर के सामने गुरू कृपा हेल्थ केयर सेन्टर के द्वितीय शाखा का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता एवं न्यूरोथेरेपी के जनक डा० लाजपत राय मेहरा के तैलचित्र पर मार्ल्यापण तथा द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि माननीय आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु तथा विशिष्ट अतिथि आदरणीय प्रांत प्रचारक श्री रमेश जी भाई साहब को मार्ल्यापण अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेट किया गया। सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

डा० आशुतोष पाण्डेय, डा० मयंक पाण्डेय, डा० कविता ने न्यूरोथेरेपी के कार्यशैली पर प्रकाश डाला गया तथा विभिन्न बिमारियों का उपचार जैसे- साइटिका, आई०बी०एस० माइग्रेन, घुटना दर्द, नींद की समस्या, अवसाद, सर्वाइकल, हार्मोन असंतुलन से होने वाली बिमारी, मंद बुद्धि बच्चों एवं जन्मजात बिमारियों के ईलाज का वर्णन किया गया।
इसके बाद विशिष्ट अतिथि ने उदबोधन में आज के समय न्यूरोथेरेपी की महत्ता पर बल देते हुए बताया गया कि न्यूरोथेरपी कैसे एक वरदान साबित हो रही है तथा कैसे उन्होंने इससे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

अध्यक्षीय भाषण में माननीय आयुष मंत्री ने बताया कि कैसे प्राकृतिक चिकित्सा एवं न्यूरोथेरेपी से आज के इस समय में बिना दवा के स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं तथा उन्होंने कोरोना जैसे कठिन समय में आयुर्वेद, होमियोपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा एवं न्यूरोथेरेपी पूरे विश्व में लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने में सफल रहा इसका भी वर्णन किया गया। माननीय मंत्री ने उद्घाटन के बाद खुद भी उपचार लिया एवं सराहना की तथा सेंटर के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम संचालन डा० चन्द्रमणी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता सुधीर सिंह (समाजसेवी), ए०के० राय, हरिश शुक्ला, भानु प्रकाश अग्रवाल गौरव राठी आदि की रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *