दी इमर्जिंग युवा फाउंडेशन द्वारा ब्लड डोनेशन कार्निवल एवम Y20 चौपाल का अयोजन स्थानीय गोपी राधा प्राथमिक विद्यालय एवम बालिका इंटर कॉलेज, रविद्रपुरी में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के महामंत्री श्री नवीन कपूर जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. श्री मनोज शाह जी ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं Y20 चौपाल के मुख्य वक्ता काशी के युवा उद्यमी एवम भारत का विभिन्न फोरम पर प्रतिनिधित्व करने वाले श्री विशाल त्रिवेदी जी दे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष श्री रजत जायसवाल जी थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नवीन कपूर जी ने कहा कि “युवाओं द्वारा रक्तदान का यह कार्य ईश्वरीय कार्य है एवम इसमें सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। काशी में ऐसे आयोजन युवाओं की प्राधिनिधित्व छमता का परिचायक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज शाह जी ने कहा कि “आज थैलेसीमिया एवम कैंसर जैसी बीमारियों में रोगियों की सहायता हेतु स्वैक्षिक रक्तदान अत्यंत आवश्यक है एवम युवाओं को इसमें बढ़ चढ़ कर सहभागिता करनी चाहिए।
Y20 चौपाल को संबोधित करते हुए श्री विशाल त्रिवेदी जी ने कहा कि, “युवा लोकतंत्र और शासन में अपनी सहभागिता विभिन्न आयामों से सुनिश्चित कर सकता है। भारत ना सिर्फ वर्तमान में एक युवा लोकतांत्रिक व्यवस्था है अपितु सबसे प्राचीन लोकतांत्रिक व्यवस्था भी है। आज भारत का G 20 की अध्यक्षता गौरव का विषय है एवम Y20 के माध्यम से इस विषय को हर वर्ग के युवाओं तक पहुंचना है।
श्री रजत जायसवाल ने कहा कि “Y 20 के माध्यम से वैश्विक विषयों को जन जन तक चौपाल के माध्यम से सरलता से पहुंचाना है।”
दी इमर्जिंग युवा फाउंडेशन के चेयरपर्सन श्री सुयश अग्रवाल ने मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “दी इमर्जिंग युवा फाउंडेशन 2018 से ब्लड डोनेशन कार्निवल का आयोजन कर रहा है 2018 में 189 यूनिट ब्लड 2019 में 287 यूनिट ब्लड संग्रहित किया था। इस वर्ष में 500 यूनिट का लक्ष्य है अब तक 300 यूनिट रक्तदान हो चुका है।
कार्यक्रम संयोजक श्री अभिषेक डे एवम सह संयोजक श्री यश वर्धन अग्रवाल एवं श्री आयुष जैन जी थे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री शशांक शुक्ला, दिव्यांश अग्रवाल, शुभांगी अरोरा, अदिति गुप्ता, नजनीन शाह, शशांक चौरसिया, अभिनव, अनुराग, अर्चना इत्यादि का सहयोग रहा।
धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव श्री अत्युष रस्तोगी ने किया।
