वाराणसी । थाना सिगरा अंतर्गत चंदुआ छित्तुपूर हैप्पी मॉडल स्कूल के पास 28 वर्षीय युवक वीरेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई फॉरेंसिक टीम से लगा सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अपनी पत्नी खुशबू से कहासुनी करने के बाद किराए के मकान में रह रहा विरेंदर दीवाल से अपना सिर लडाने लगा जिसके बाद मकान मालिक के फटकार लगाने के बाद मामला शांत हुआ और सुबह वीरेंद्र अपने दुकान के मालिक से 6: 32 बजे बात करने के बाद कहा कि हमारी तबीयत आज कुछ ठीक नहीं है इसलिए हम काम पर नहीं आ पाएंगे जिसके बाद पत्नी खुशबू ने सुबह का नाश्ता और खाना बनाकर अपने काम पर चली गई जब 11:30 बजे वापस काम से लौटी तो अपने पति के शरीर को अकड़ा हुआ देखकर चिल्लाने लगी जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए सूचना पाते ही मौके पर सिगरा पुलिस एवं सभी दल के प्रत्याशी विवेक कुशवाहा ओमप्रकाश कुशवाहा संतोष मौर्य एवं एवं रिंकू मौर्या एवं समाज सेवी विशाल सिंह मोहित, मुन्ना राय,आशिष सिंह सुरेंद्र यादव गौरव श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए और मृतक परिवार को ढांढस बंधाते हुए पुलिसिया कार्रवाई में पूर्ण रूप से सहयोग किया ।।
