बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्वावधान में आज दिनांक 28.06.2023 को बरेका राजभाषा कार्यान्ववयन समिति (बराकास) की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्याक्षता श्री बासुदेव पांडा, महाप्रबंधक, बरेका ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी तकनीकी कार्य हिंदी में किए जाएं। आज की वैश्विक चुनौतियों से पार पाने के लिए हमें भारतीय भाषाओं के प्रयोग को सुनिश्चित करना होगा। जनसामान्य में वैज्ञानिक चेतना का प्रसार हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में ही संभव है। अपनी भाषा का प्रयोग कर के ही हम विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा सकते हैं एवं माननीय प्रधानमंत्री के आत्ममनिर्भर भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से तकनीकी विषय पर मौलिक पुस्तकें लिखने का भी आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित हिंदी की प्रगति रपट पर चर्चा की गई एवं अपने विचार प्रस्तुत किए गये। इस अवसर पर सर्वश्री सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर, प्रबीर कुमार साहा, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर,रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक, विनोद बम्पाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर, डॉ देवेश कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमोद कुमार चौधरी, मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
इसके पूर्व उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए श्री नीरज जैन, मुख्य राजभाषा अधिकारी ने बरेका में हो रहे हिंदी के प्रयोग और प्रगति के लिए किए जा रहे रचनात्मक प्रयासों से अवगत कराया। बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने किया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *