बनारस रेल इंजन कारखाना में जुलाई माह- 2023 में कुल 21 अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए । प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री रण विजय ने आज सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य गुणवत्ता आश्वासन प्रबंधक श्री वाई. बी. शहारे, बरेका इंटर कॉलेज प्राचार्य श्री राजेश कुमार सैनी, सहायक वित्त सलाहकार श्री भोला नाथ यादव, पूर्व संयुक्त सचिव श्री रामायण सिंह यादव, मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री सर्बोध कुमार पटेल, वरिष्ठ एस.ओ. श्री पृथ्वीश दास, तकनीशियन श्रीमती सीता सिंह, मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्री आर. पी. राम, कार्यालय अधीक्षक श्री सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर श्री इंद्रभान सिंह, वरिष्ठ तकनीशियन श्री विपिन बिहारी सिंह, वरिष्ठ तकनीशियन श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ तकनीशियन श्री दिनेश कुमार बंसल, तकनीशियन श्री रामेश्वर सिंह यादव, वरिष्ठ तकनीशियन श्री अमरनाथ सिंह, वरिष्ठ कुक श्री भागीरथी पटेल, फिल्डमैन श्री कांता प्रसाद, माली श्री शोभनाथ, सेल्समैन श्री राजमणी, सहायक श्री शिवधर एस. मौर्या एवं सहायक श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी सहित सभी को मेडल एवं फोल्डर भेंट कर ससम्मान भावभीनी विदाई दी तथा उन्हें अपने संचित धन को उचित तरीके से उपयोग करने का सुझाव भी दिया। उल्लेखनीय है कि लेखा एवं कार्मिक विभाग के कर्मचारियों के परिश्रम एवं सहयोग से सेवानिवृत्त कर्मियों को एकमुश्त भुगतान किया गया । इस अवसर पर सदस्य कर्मचारी परिषद सदस्य श्री नवीन सिन्हा, श्री अमित यादव एवं श्री संतोष यादव ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को पुष्प देकर सम्मानित किया एवं श्री अमित यादव ने सभी का अभिवादन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की । डॉ. अमित गुप्ता ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के निरोग रहने के उपायों पर प्रकाश डाला । बरेका परिसर स्थित विभिन्न बैंको के प्रतिनिधियों ने अपने संचित धन को सही प्रकार से निवेश करने के तरीकों को सबके समक्ष रखा ।
विदाई समारोह का संचालन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राज कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पियूष मींज ने किया ।।