वाराणसी :- मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा वाराणसी की ओर से कैंटोनमेंट स्थित सूर्या होटल में 18 अगस्त शुक्रवार को सिंधारा महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया इस बार गंगा जमुनी तहजीब पर आधारित कार्यक्रम की थीम शाम ए अवध थी | अवध की संस्कृति गायन नृत्य से कार्यक्रम को शानदार बना दिया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और गणेश वंदना से किया गया जिसमे अध्यक्षा प्रीति अग्रवाल के साथ सभी पूर्व अध्यक्षाओं ने भागीदारी की संस्था की सभी महिलाओं ने मुगल कालीन मल्लिकाओ के रुप में सज धज कर भारतीय रानियों के साथ बहुत शानदार महफिल सजाई लखनऊ की कव्वाली इशारों को अगर समझो अनीता भालोटिया मीता मरोलिया श्रद्धा अग्रवाल मीना गोयल मधु तुलस्यान नीतू मुरारका मधु शाह ने पेश की |
सिलसिला ये चाहत का, इन आंखों की मस्ती,ताल से ताल मिला,घर मोरे परदेशिया, रजवाड़ी होली, नैनो वाली ने, तेरी दीवानी मेघना, मेघा, नेहा, निकिता, सोनम, प्रेरणा,कीर्ति, दीप्ति, संगीता आदि सदस्याओं ने प्रस्तुति दी महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया | कार्यक्रम का संचालन और संयोजन मिली डीडवानिया अंशु अग्रवाल बबीता अग्रवाल वंदना रातेरिया ने किया |
तीज महोत्सव में आए महिलाओं का स्वागत व धन्यवाद शाखा सचिव प्रीति बाजोरिया प्रचार मंत्री समता डीडवानिया ने किया ||
