इंटरनेट डेस्क। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। बता दें की स्टोक्स संन्यास के बाद वापस लौटे है और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ी पारी खेली है। बता दें की उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 124 गेंद में 182 रन की पारी खेली है।

बता दें की स्टोक्स इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 124 गेंद में 182 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और नौ छक्के लगाए। हालांकि स्टोक्स दोहरा शतक लगाने से चूक गए।

बता दें की वह इंग्लैंड की पारी के 45वें ओवर में आउट हुए। स्टोक्स से पहले वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी जेसन रॉय ने खेली थी। रॉय ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 151 गेंद में 180 रन बनाए थे। बेन स्टोक्स ने लगभग 14 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने पिछले साल वनडे क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था।

PC-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *