इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका ने सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह मैच आखिरी गेंद तक गया और श्रीलंका ने जीतकर ही सांस ली। बता दें की एशिया कप में अब 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। भारतीय टीम इस बार वनडे एशिया कप में 10वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी।

बता दें की भारतीय टीम ने अब तक 9 में से 6 बार खिताब जीता है। भारतीय टीम ने एक बार 2016 में टी20 एशिया कप खिताब भी जीता था। आपको बता दें की भारतीय टीम ने 9 में से 8 बार श्रीलंका के खिलाफ और एक बार बांग्लादेश के खिलाफ वनडे एशिया कप का फाइनल खेला है।

इस बार भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल में 9वीं बार मुठभेड़ होगी। एशिया कप (टी20, वनडे) के इतिहास में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताब अपने नाम किया है। भारत ने 1984, 1988, 1990/91,1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप का खिताब जीता था। वहीं दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 6 बार एशिया कप अपने नाम किया है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *