इंटरनेट डेस्क। एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में 15 सिंतबर को भारत को बांग्लादेश के सामने 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। बता दें की इस मैच में रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए।

दरअसल, एशिया कप में रोहित शर्मा ने नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली है और टीम की जीत में भूमिका निभाई है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ ओपनिंग करने आए रोहित को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज तंजीम शाकिब ने शून्य पर आउट कर दिया।

ऐसे में रोहित शर्मा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें की वनडे एशिया कप में रोहित तीसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। वह टूर्नामेंट में तीन बार शून्य पर आउट होने वाले पहले भारतीय और कुल मिलाकर पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।

वनडे एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा डक आउट
3 -रुबेल हुसैन (बांग्लादेश)
3 -सलमान बट (पाकिस्तान)
3 -अमीनुल इस्लाम (बांग्लादेश)
3 -महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
3 -रोहित शर्मा (भारत)

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *