इंटरनेट डेस्क। भारत ने एशिया कप 2023 का खिताब श्रीलंका को हराकर अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के कप्तान दासुन शानाका ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत की गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम सिर्फ 50 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

टीम इंडिया पर बरसे लाखों रुपए

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम को और खिलाड़ियों पर जमकर पैसों बरसा है। चलिए जानते है किस किस खिलाड़ी को प्राइज मनी में क्या मिला है।

चैंपियन टीम- भारत को 150,000 डॉलर (1.25 करोड़ रुपये)

उपविजेता टीम श्रीलंका को 75,000 डॉलर (62.31 लाख रुपये)

फाइनल में मैन ऑफ द मैच- मोहम्मद सिराजः 5000 डॉलर (4.15 लाख रुपये)

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट- कुलदीप यादव को 15000 डॉलर, (12.46 लाख रुपये)

बेस्ट कैच ऑफ द फाइनल- रविंद्र जडेजा तीन हजार डॉलर (2.49 लाख)

श्रीलंकाई ग्राउंड स्टाफः पिच क्यूरेटर और मैदानकर्मियों को 50,000 डॉलर (41.54 लाख रुपये)

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *