इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 सितंबर को खेला जाएगा। साथ ही सीरीज का अंमित मुकाबला 27 सितंबर को सौराष्ट्र में होगा। इसके बाद टीम 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप खेलेगी।

आप भी अगर इन मैचों को देखना चाहते है और वो भी फ्री में तो अब इसके लिए प्लेटफार्म चैंज हो गया है। हाल ही में एशिया कप के मुकाबलों का टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर हो रहा था और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार पर दिखाई गई थी। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली सीरीज के मैच अब नए प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाएंगे।

बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जीओ सिनेमा पर फ्री में देखी जा सकती है। ऐसे में आप भी मैच देखना चाहते है तो आप जीओ सिनेमा पर देख सकते है।

PC-sportsdanka.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *