वाराणसी :- पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने राधेश्याम मिश्रा (मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष) की अध्यक्षता में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन भारत सरकार, रेल प्रशासन एवं मंडल के अधिकारियों की अफसरशाही के विरुद्ध किया गया जिसमें अधिक संख्या में रेल कर्मचारियों ने भाग लिया |

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जोनल सचिव एनएफआईआर नई दिल्ली रमेश मिश्रा ने अपने संबोधन में रेलवे के निजीकरण एवं निगमीकरण को जनहित के विरुद्ध बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की साथ ही साथ ही नई पेंशन स्कीम बंद कर पुरानी पेंशन लागू करने को कहा और बताया कि भारत सरकार से दो चक्र वार्ता हुई है साथ ही रेल कर्मचारियों की तुलना सीमा पर रहने वाले सैनिकों से की इसलिए रेलवे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए जो हम लेके रहेंगे |

श्री मिश्रा ने मंडल में व्याप्त अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध कर्मचारियों को लड़ाई लड़ने हेतु आह्वान किया उन्होंने कहा कि वाराणसी मंडल से चलने वाली समाप्त होने वाली गाड़ियों को मंडल के क्रू से चलने हेतु कई वर्षों से प्रशासन से अनुरोध किया जा रहा है जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है साथ ही सिग्रल विभाग के ESM तथा कांटा वालों की 12 घंटे की ड्यूटी के स्थान पर 8 घंटे का रोस्टर लागू एवं रनिंग कर्मचारियों के BOS को वर्तमान में बढ़े हुए यातायात के अनुरूप संशोधित करने की मांग की |

श्याम झा (सचिव / रनिंग शाखा) ने अपने संबोधन में कर्मचारियों के लाइन बॉक्स को पुनः लागू करने को कहा राहुल कुमार (अध्यक्ष / रनिंग शाखा) ने Sr. ALP की विभिन्न समस्यायों के साथ ही ट्रैक मेंटेनरों को GDCE /LDCE के माध्यम से दुसरे कटेगरी में जाने का मौका देने की बात भी कहीं | मंडल प्रवक्ता पी. डी. श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि कैरेज विभाग औडिंहार शेड के कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों हेल्पर, तकनीकी फर्स्ट, सेकंड, थर्ड की पदोन्नति जो बहुत दिनों से लंबित है शीघ्र किया जाए तथा अन्य विभागों में लंबित पदोन्नति को शीघ्र भरा जाए जिसमें 60% विभागीय पदोन्नति के अंतर्गत गार्ड का चयन भी है |

रमेश मिश्रा के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल 17 सूत्रीय मांगों के साथ मंडल रेल प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा | धरना प्रदर्शन में मो.एहसान, राम प्यारे शर्मा, आनंद मिश्रा, गोपाल चौबे, नारायण चतुर्वेदी, परविंदर श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, मोहम्मद जावेद, डीएन पांडे, अख्तर, राहुल कुमार, जितेंद्र तिवारी, अरविंद कुमार, विकास यादव, मनोज कुमार, अविनाश मिश्रा, मनीष पाण्डेय, दिनकर रंजन, सुशांत सिंह, विनय सिंह, विनय चौबे आदि अनेक लोगों ने अपने विचार रखे |

अंत में कार्यवाहक मंडल रामप्यारे शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *