पॉचवा दिन : गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग प्रसंग

वाराणसी। सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी संस्थान श्री अग्रसेन सेवा संस्थान तथा काशी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था हरि बोल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय रासलीला के पांचवें दिन गुरूवार को गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग प्रसंग का मंचन किया गया।
प्रसंग में एक बार ब्रज के लोग देवराज इंद्र की पूजा के लिए बड़ा आयोजन कर रहे थे। यह देख भगवान श्री कृष्ण नंद बाबा से पूछा कि यह आयोजन क्यों किया जा रहा है? तब नंद बाबा ने कहा कि इस पूजा से देवराज इंद्र प्रसन्न होंगे और उत्तम वर्षा करेंगे। इस पर भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि वर्ष करना तो इंद्र का काम है उनकी पूजा क्यों करें। अगर पूजा करनी ही है तो गोवर्धन पर्वत की पूजा करना चाहिए, क्योंकि गोवर्धन पर्वत के द्वारा हमें फल और सब्जियां प्राप्त होती हैं और जानवरों को चारा मिलता है। भगवान श्री कृष्ण की बात सभी को पसंद आई और सभी ब्रजवासी लोग इंद्र की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे।

देवराज इंद्रदेव ने इसे अपना अपमान समझकर क्रोधित हो गए और ब्रज में कहर बरपाते हुए भारी बारिश कराई। हर तरफ पानी ही अपनी नजर आने लगा ऐसा दृश्य देखकर ब्रजवासी भयभीत हो गए तब श्री कृष्ण ने कहा कि गोवर्धन की शरण में जो वही हमें इंद्र के प्रकोप से बचाएंगे। श्री कृष्ण जी ने अपने बाएं हाथ की उंगली से पूरा गोवर्धन पर्वत उठा लिया और सभी ब्रजवासियों ने अपने परिवार व पशुओं के साथ गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण ली। सात दिनों तक घनघोर वर्षा होती रही, परंतु इससे भी ब्रजवासी विचलित नहीं हुए। तब इंद्रदेव को ये आभास हुआ कि ये कोई साधारण बालक नहीं है। इसके बाद इंद्रदेव शांत हुए आठवें दिन बारिश रुकी और उन्होंने श्री कृष्ण से क्षमा याचना की। इसके बाद गोकुलवासियों ने प्रत्येक दिन के आठ पहर के हिसाब से कुल 56 प्रकार के व्यंजन तैयार कर जो श्री कृष्ण जी को पसंद थे छप्पन भोग लगाया।

इस अवसर पर रासलीला के संयोजन से जुड़े संतोष कुमार अग्रवाल ‘‘आढ़त वाले’’ (अध्यक्ष, श्री अग्रसेन सेवा संस्थान), कृष्ण शरण अग्रवाल (संयोजक), अनिल कुमार जैन (संरक्षक, संकल्प संस्था), संतोष जी (कर्णघंटा), सचिन अग्रवाल ‘‘आढ़त वाले’’, समित अग्रवाल,अमर कुमार रस्तोगी (महामंत्री, हरि बोल सेवा समिति), श्रीमोहन जी,विवेक अग्रवाल, मोहनचंद्र (सिल्क वाले, आलोक शाह, राजकिशोर अग्रवाल, अनिल बंसल, गिरधर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ‘‘लायंस’’, पवन अग्रवाल ‘‘चैतन्य श्री’’ अनिल बंसल,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *