वाराणसी 09 अक्टूबर संवाददाता :- भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा महानगर वाराणसी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के बारे में महिलाओं को जागरूक करने के लिए अस्सी स्थित झांसी की रानी जन्मस्थली से पदयात्रा निकाली।


इस दौरान यात्रा में शामिल महिला मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ न सिर्फ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है बल्कि सेना और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त करते हुए आसमान की बुलंदियों को छू रही हैं। ऐसे में देश के सर्वोच्च सदन द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पास कर महिलाओं को और सशक्त करने का काम किया गया है। इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
पदयात्रा में शामिल भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ गीता शास्त्री ने कहा कि भाजपा की मोदी योगी सरकार महिलाओं के शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन के लिए लगातार प्रयासरत है।
महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद कुसुम पटेल ने कहा कि उज्ज्वला योजना, जन – धन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास जैसी अनेक योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।
इस दौरान मुख्य रूप से महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, कार्यक्रम संयोजक आरती पाठक, डॉ गीता शास्त्री, नेहा कक्कड़, संध्या पांडेय, सुनीता गुप्ता, नीतू सिंह, बबीता चौरसिया, किरन यादव, नगीना यादव, सीमा तिवारी, ज्योत्सना बाजपेई, आशा सिंह आदि मौजूद रहीं ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *