भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेल उपकरण प्रदर्शनी 12 से 14 अक्टूबर 23 तक प्रगति मैदान नई दिल्ली में लगाई गई है।
इस आयोजन से उद्योग और भारतीय रेलवे के प्रमुख हितधारकों की भागीदारी में मुख्य रूप से जर्मनी, जापान, रूस और यूके कंट्री पवेलियन के साथ 11 देशों के 300 से अधिक प्रदर्शक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में नए प्रदर्शनी केंद्र के पांच हॉलों में फैले लगभग 30,000 वर्गमीटर के प्रदर्शनी क्षेत्र को कवर करते हुए नवीनतम प्रौद्योगिकियों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय रेलवे ने अब तक का सबसे बड़ा मंडप स्थापित किया है, जो इस क्षेत्र में भारत की ताकत, क्षमताओं और इसके विस्तार और आधुनिकीकरण योजनाओं के लिए भारतीय रेलवे की भविष्य की आवश्यकताओं को प्रदर्शित कर रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में समवर्ती अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, बैठकें और खरीदार-विक्रेता बैठकें शामिल हैं। जो सभी हितधारकों के लिए रेल परिवहन क्षेत्र में तकनीकी प्रगति, हितधारकों के साथ नेटवर्क और एक ही मंच के तहत ज्ञान साझा करने का अवसर दे रहा है।
बनारस रेल इंजन कारखाना मण्डप को मुख्य गुणता आशवासन प्रबन्धक श्री प्रवीण कुमार की देख रेख में लगाया गया है। जहां बरेका सभी उत्पादन इकाइयों और क्षेत्रीय रेलवे के साथ भारतीय रेलवे की ताकत क्षमताओं और भविष्य की आवश्यकताओं को प्रदर्शित करते हुए इस प्रदर्शनी में भाग ले रहा है।बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने रेल प्रदर्शनी से सम्बंधित थीम व अन्य प्रदर्शन सामग्री का विस्तृत जानकारी उपस्थित आगंतुको के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमे विभिन्न प्रदर्शित रेल लोको मॉडल तथा बरेका की रेल इंजन निर्यात क्षमता, वर्तमान उपलब्धियां को इंफोग्राफिक के माध्यम से दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी में मुख्यत: बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा निर्मित किए जा रहे लोको संबंधित डिस्‍प्‍ले पोस्‍टर्स, पम्‍पलेट के माध्यम से आगंतुकों को अवगत कराते हुए विभिन्न प्रकार के डीजल एवं विद्युत रेल लोको मॉडल को सुंदरतम ढंग से दर्शाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साथ ही स्क्रैप से बनाए गए मॉडल आगंतुकों का मन मोह रहे है। डबल्यू ए पी 7, डबल्यू ए जी 9 विद्युत लोको का वर्किंग मॉडल बच्चों के साथ दर्शकों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस प्रदर्शनी मे बरेका मंडप में लगे हुए लोको मॉडलों के साथ आगंतुको द्वारा सेल्फ़ी लेने का क्रेज देखा गया। बरेका मंडप में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर,प्लानिंग पूर्व रेलवे श्री मनीष कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर,डीजल श्री आर आर प्रसाद, मुख्य विद्युत् इंजीनियर,लोको श्री अरूण शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *