वाराणसी 20 अक्टूबर संवाददाता :- पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर जोनल स्तर पर सभी रेल मण्डलों में कार्यरत सभी संवर्ग के रेल कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण, विभागीय उत्पीड़न की मुकम्मल रोकथाम और रेल कर्मचारियों में जागरूकता, एकता व सक्रियता लाने के उद्देश्य को लेकर एसोसिएशन में संगठनात्मक पुनर्गठन के जरिए और मजबूती एवं गतिशीलता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी । उक्त बातें भारतीय रेल दलित मजदूर एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा हाल ही में नवनियुक्त पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर जोन के जोनल संरक्षक, प्रखर समाजसेवी व कर्मचारी नेता राजेश आजाद तथा गोरखपुर जोन के उपाध्यक्ष एवं वाराणसी मण्डल के अध्यक्ष रामकृष्ण रावत ने परेड कोठी कैंट स्थित टूरिस्ट बैंग्लो में प्रवास के दौरान 20 अक्टूबर शुक्रवार को आयोजित अपने संयुक्त पत्रकार वार्ता में पुरजोर ढंग से मीडिया को बताया ।

श्री आजाद तथा श्री रावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए भारत सरकार द्वारा रेल कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर घोर उपेक्षात्मक एवं भ्रामक नीति अपनाने पर कड़ा प्रतिरोध जताया | द्वय नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर जोन के सभी मण्डलों की रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां तत्काल करने, माल गोदाम श्रमिकों का नियमतिकरण करने की उठायी ।

पत्रकार वार्ता के दौरान गोरखपुर जोनल संरक्षक राजेश आजाद तथा जोनल उपाध्यक्ष एवं वाराणसी मण्डल अध्यक्ष रामकृष्ण रावत ने गोरखपुर जोन में कार्यरत विभिन्न संवर्ग के रेल कमचारियों का स्थानान्तरण एवं नियमतिकरण एवं प्रोन्नति को लेकर व्याप्त विभागीय उदासीनता, अनियमितता और अनुशासनहीनता के कारण विभागीय कर्मचारी उत्पीड़न पर कड़ा आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि सम्बन्धित उच्च अधिकारियों की हठवादी व मनमानेपन का रवैया हमारा एसोसिएशन रेल कर्मचारियों के हितरक्षा के प्रति कटिबद्धता के नाते
अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा ,पीड़ित रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर मर्यादित तरीकों से संघर्ष किया जायेगा ।

द्वय वरिष्ठ रेल कर्मचारी नेताओं ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आगामी 8 से 10 दिनों के भीतर भटनी, देवरिया, गोरखपुर का संगठनात्मक दौरा किया जायेगा जिसमें रेल कर्मचारियों से भेंट जनसम्पर्क के जरिए उनकी समस्याओं की जानकारी ली जायेगी ।

निराकरण सुनिश्चित कराया जायेगा साथ ही साथ रेल कर्मचारियों में जागरूकता लाकर एसोसिएशन से जोड़ते हुए भारतीय रेल दलित मजदूर एसोसिएशन के संगठनात्मक ढांचे को सशक्त और गतिशील बनाया जायेगा एसोसिएशन में महिला रेल कर्मचारियों की भागेदारी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित होगी ।

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से राजेश आजाद जोनल सरंक्षक गोरखपुर जोन पूर्वोत्तर रेलवे , रामकृष्ण रावत जोनल उपाध्यक्ष वाराणसी मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर जोन पूर्वोत्तर रेलवे , राजकुमार भारती मण्डल मंत्री , राजेन्द्र राम , बृजमोहन आदि रेल कर्मचारी नेता , समाजसेवी उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *