वाराणसी :- श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण दिवस पर बुधवार कों मैदागिन से दोपहर 12 बजे निकाली गयी भव्य शोभायात्रा ,काशी के आम जन ने लोक महोत्सव के रूप में इस शोभायात्रा को अविस्मरणीय बना दिया | 11.30 बजे से ही मैदागिन पर हजारो लोग उमड़ पड़े क्यूंकि यह शंकर भगवान जी की शोभायात्रा थी जो काशी पुराधिपति है |

चंद्रयान की मॉडल झांकी के रूप में आकर्षित कर रही थी जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर का उ‌द्घाटन होगा इसकी भी झांकी आकर्षित कर रही थी | प्रशासन ने भरपूर सुरक्षा व्यवस्था किया था विभिन्न संस्थाओं द्वारा मार्ग मे जगह-जगह शोभायात्रा के स्वागत की तैयारी किया था अनेक संत महात्मा, गणमान्य नागरिक शोभायात्रा में आगे बग्गी पर सवार थे | शोभायात्रा को दोपहर 12.15 पर श्री नीलकंठ तिवारी ने झंडी दिखाकर प्रारंभ किया इस अवसर पर शिव बारात समिति के संरक्षक रमेश कुमार चौधरी भी उपस्थित थे काशी शिव की है |

शोभायात्रा शिव मय हो गई थी अनेको पूज्य देवताओं की झांकी शोभायात्रा में शामिल थे परम्परागत ढंग से बैंड, ढोल इत्यादि शामिल थे भारी संख्या में नारी शक्ति (महिलायें) शोभायात्रा में शामिल थी सड़क पर नरमुंड ही दिखाई पड़ रहे थे | शिव बारात समिति के अध्यक्ष जगदम्बा तुलस्यान एवं मंत्री दिलीप सिंह महीनो की मेहनत शोभायात्रा की सुन्दरता को चार चाँद लगा रही थी कुछ समय के लिए भोलेनाथ जी की नगरी ठहर गई थी जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं के द्वारा शोभायात्रा की अगवानी व स्वागत किया जा रहा था |

खेलो इण्डिया, बढ़ेगा इण्डिया की झांकी आकर्षित कर रही थी नौ दुर्गा के स्वरुप नौ देवियाँ विशेष आकर्षक का केंद्र थी पंढरपुर से आयें बारह फुट के हनुमान जी आठ लंगूरों के साथ शोभायात्रा में शामिल थे | नर मुंड लटकाए अपने साथियों के साथ मनमौजी जी भस्म उड़ाते हुए काशी को शिवमय बना दे रहे थे भगवान भोलेनाथ जी का विशाल शिवलिंग कसेरा समाज द्वारा गाड़ी पर प्रसाद वितरण करते हुए चल रहा था |

शिव बारात दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क पहुंचने पर दशाश्वमेध व्यापार मंडल व मारवाड़ी समाज के द्वारा शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा का स्वागत किया |

सुरेश तुलस्यान ,पुरुषोत्तम जालान, मन्टू ,प्रदीप तुलस्यान, महेश माहेश्वरी, सुमित सराफ ,संजय केसरी, वेद मूर्ति शास्त्री, भगवान दास जाजानी, विनय यादव, राजू आर्य, राजू बाजोरिया, अशोक जायसवाल, केडी मिश्रा सहित इत्यादि लोग शामिल थे ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *