PC:aljazeera

इंटरनेट डेस्क। स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने रविवार को यहां सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच को लगातार दूसरी बार शिकस्त देकर विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है।

कार्लोस अल्कराज ने दुनिया के पूर्व नम्बर वन नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-2, 7-6 से शिकस्त देकर चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही स्पेन के कार्लोस अल्कराज पर पैसों की बारिश हुई है। हम आपको बताने जा रहे हैं कार्लोस अल्कराज को खिताब जीतने के बाद कितनी राशि मिली है। खबरों के अनुसार, कार्लोस अलकराज को विंबलडन खिताब जीतने पर 3,427,396 पाउंड (28 करोड़ से अधिक रुपए) मिले हैं।

PC:mykhel
नोवाक जोकोविच को मिली है इतनी मोटी राशि
आपको बता दें कि ये राशि टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनी टीम इंडिया की प्राइज मनी की तुलना में अधिक है। आपको बता दें कि टीम इंडिया को टी20 विश्व चैम्पियन बनने के बाद 20.42 करोड़ मिले। वहीं अल्कराज ने को अकेले 28 करोड़ से अधिक रुपए मिले हैं। वहीं विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में शिकस्त झेलने वाले नोवाक जोकोविच को 1,400,000 पाउंड (14 करोड़ 70 लाख रुपए) मिले।

PC:sportskeeda

सेमीफाइनल में पहुंचे खिलाडिय़ों को मिले हैं इतने रुपए
विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी को 7 करोड़ 75 हजार रुपए मिले हैं। वहीं क्वार्टर फाइनल में हार झेलने वाले खिलाडिय़ों को लगभग चार करोड़ रुपए मिले हैं। राउंड- 4 में पहुंच खिलाडिय़ों को 2 करोड़ 37 लाख 30 हजार रुपए, राउंड-3 के लिए 1 करोड़ 50 लाख 15 हजार रुपए, राउंड-2 के लिए 97 लाख 65 हजार रुपए और राउंड क लिए 1. 63 लाख रुपए मिले हैं।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *