PC:aajtak
खेल डेस्क। खेलों का महाकुंभ पेरिस ओलंपिक आज से शुरू होने वाला है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में तीसरी बार ओलंपिक का आयोजन होगा। आज रात 11 बजे से पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी। ओलंपिक इतिहास में पहली बार ओपनिंग सेरेमनी स्टेडियम के बाहर आयोजित होगी। 128 साल के इतिहास में पहली बार देशों की पारंपरिक परेड सीन नदी के किनारे होगी। समारोह में इसमें सिंगर लेडी गागा द्वारा भी प्रस्तुति दिए जाने की उम्मीद है। ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही ओलंपिक की ऑफिशियल शुरुआत हो जाएगी।

PC:amritvichar

पेरिस ओलंपिक में 32 खेलों के 329 स्वर्ण पदक के लिए दुनिया भर के खिलाड़ी जोर लगाएंगे। खेलों के इस महाकुंभ में इस बाद 206 एसोसिएशन और देशों के 10,500 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। भारत की ओर से इसमें 16 खेलों में 117 प्लेयर्स हिस्सा लेेंगे। इस बाद भारत को ओलंपिक में रिकॉर्ड पदक की उम्मीद है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे। इस बार भारतीय खिलाडिय़ों का लक्ष्य पदकों की संख्या को दहाई के आंकड़े तक पहुंचाना है।

PC:wbaltv.

भारतीय के 70 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। वहीं 47 भारतीय खिलाड़ी एक या उससे अधिक बार ओलंपिक में भाग ले चुके हैं। पेरिस ओलंपिक में देश को इस बार नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, लवलीना और पीवी सिंधू से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

आपको बता दें कि ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। खेलों के इस महाकुंभ में भारत को अब तक केवल 35 पदक ही मिले हैं। भारत ने ओलंपिक में10 स्वर्ण, नौ रजत और 16 कांस्य पदक हासिल किए हैं। सबसे ज्यादा सात दक 2020 टोक्यो ओलंपिक में हासिल किए थे। इसमें भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए थे।

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *