हरिकेन मिल्टन के कारण अमेरिका में तबाही का खतरा मंडरा रहा है। यह तूफान मंगलवार को फ्लोरिडा के टेम्पा बे तट की ओर बढ़ रहा है। फ्लोरिडा के अधिकारियों ने तूफान की आशंका के मद्देनज़र तटीय क्षेत्रों से निकासी के आदेश दिए हैं। 1 मिलियन से अधिक लोगों से सुरक्षित स्थानों पर evacuate होने के लिए कहा गया है। यह विशाल तूफान हरिकेन हेलेन के दो हफ्ते बाद आ रहा है, जिसने पहले ही तबाही मचाई थी।

सबसे विनाशकारी तूफान बन सकता है

हरिकेन मिल्टन बुधवार को तट पर टकरा सकता है, जो फ्लोरिडा के घनी आबादी वाले पश्चिमी तट के लिए खतरा है। अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा है कि मिल्टन पश्चिम-मध्य फ्लोरिडा में अब तक का सबसे विनाशकारी हरिकेन हो सकता है। टेम्पा बे के उत्तर और दक्षिण तटों पर 10 से 15 फीट की लहरें आने की उम्मीद है।

बाढ़ का भी खतरा

127 से 254 मिमी या उससे अधिक बारिश की संभावना है, जिससे बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। लगभग 900 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें विलंबित हो गई हैं, जबकि करीब 700 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बुधवार के लिए निर्धारित 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जर्मनी और अंगोला की अपनी 10-15 अक्टूबर की यात्रा को टाल दिया है।

“यह जीवन और मृत्यु का सवाल है,” बाइडेन ने कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फ्लोरिडा में हरिकेन मिल्टन के टकराने से पहले लोगों से तुरंत evacuate होने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीवन और मृत्यु का मामला है। यह फ्लोरिडा में पिछले एक सदी का सबसे घातक तूफान हो सकता है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ऐसा न हो, बाइडेन ने फ्लोरिडा में आपातकालीन घोषणाओं को मंजूरी दी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *