By Hanuman kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
दुनिया के कई देशों में आपसी तनाव चल रहा है। अब चीन को लेकर बड़ी खबर आई है। अब चीन की ओर से संकेत मिले हैं कि उसके द्वारा ताइवान पर हमला किया जा सकता है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से इस बात के संकेत मिल रहे हैं।

अब शी जिनपिंग ने अपनी सेना की तैयारियों का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने अपने सैनिकों से कहा कि सेना युद्ध के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत रखें। इस दौरान उन्होंने रॉकेट फोर्स ब्रिगेड का जायजा लेने हुए परमाणु हथियारों पर भी सेना को जोर देने को कहा।

आपको बता दें कि चीनी सेना की ओर से लगातार ताइवान के सामने युद्धाभ्यास कर चुनौती पेश की जा रही है। इसी के बाद शी जिनपिंग ने ये बड़ा कदम उठया है। खबरों के अनुसार, इस दौरान शी जिनपिंग ने अपने सैनिकों को बोल दिया कि हमें व्यापक रूप से युद्ध के लिए तैयार रहना होगा, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे सैनिकों के पास युद्ध को लडऩे के लिए ठोस क्षमताएं हों। चीन का अभी ताइवान के ऊपर हमलावर रुख है।

PC:businessinsider
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *