खेल डेस्क। साल 2024 में कई क्रिकेटरों के घर नए मेहमान का आगमन हुआ। इसी साल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार पिता बने। रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने के कारण ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पर्थ में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन सके थे, जिसे टीम इंडिया ने जीता था। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर 2024 को बेटे को जन्म दिया है।

अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को दिया था बेटे को जन्म
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा 15 फरवरी, 2024 को बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम अकाय रखा है। विराट और अनुष्का ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। दोनों की बेटी का नाम वामिका है। जिसका जन्म 11 जनवरी, 2021 को हुआ था।

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारें सरफराज खान की पत्नी रोमाना जहूर ने 21 अक्टूबर, 2024 को बेटे को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे के जन्म की घोषणा इंस्टाग्राम पर की थी। सरफराज खान ने पिता नौशाद खान के साथ अपने नवजात शिशु की पहली फोटो शेयर की थी।

शाहीन अफरीदीउ और ट्रेविस हेड भी बने पिता
पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहीन अफरीदी भी इस साल बेटे के पिता बने। उनकी पत्नी अंशा अफरीदी ने 24 अगस्त, 2024 को बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बेटे का नाम अलियार अफरीदी रखा। भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में शतकीय पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका डेविस ने चार नवंबर को बेटे को जन्म दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट मैच दस विकेट से जीता है।

PC:timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *