इंटरनेट डेस्क। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार हो गया है। मनमोहन सिंह का गुरुवार को एम्स में निधन हुआ था। भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी शोक व्यक्त किया।

खबरों के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अभूतपूर्व स्तर का सहयोग मनमोहन सिंह की रणनीतिक दूरदर्शिता और राजनीतिक साहस के बिना संभव नहीं होता।

खबरों के अनुसार, जो बाइडेन ने अपने एक शोक संदेश के माध्यम से कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पथप्रदर्शक प्रगति की, जो आने वाली पीढिय़ों के लिए दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते को मजबूत करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिल और मैं भारत के लोगों के साथ पूर्व भारतीय पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। जो बाइडेन ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक सच्चा राजनेता, समर्पित लोक सेवक और सबसे बढक़र एक दयालु और विनम्र व्यक्ति बताया है।

PC:businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *