खेल डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर इस साल मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड से चार खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए अब डबल ओलंपिक मेडलिस्ट महिला शूटर मनु भाकर के नाम को शामिल किया गया है। मनु भाकर का खेल रत्न के लिए नामित खिलाडिय़ों की शुरुआती लिस्ट से नाम गायब था।

इस संबंध में आज खेल मंत्रालय की ओर से जानकारी मिली है। इस साल मनु भाकर के साथ ही विश्व चेस चैंपियन डी गुकेश, पैरालंपियन प्रवीण कुमार और हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा।

खेल मंत्रालय ने जानकारी दी कि चारों खिलाडिय़ों को एक साथ 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ये पुरस्कार देंगी। खेल मंत्रालय ने कहा कि समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने इन चारों को खेल रत्न देने का निर्णय लिया है।

PC: totaltv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *