इंटरनेट डेस्क। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में बन रहते हैं। अब किम जोंग अब एक नए फरमान के कारण चर्चा में आए हैं, जिसे उन्होंने अपने देश के लोगों के लिए निकाला है।

पश्चिमी संस्कृति को बुरा मानने वाले किम जोंग उन ने अब एक अजीबोगरीब फरमान जारी करते हुए लोगों को एक पश्चिमी डिश ;हॉट डॉग्स खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब उत्तर कोरिया में हॉट डॉग्स खाना और बनाना दोनों को ही देशद्रोह माना जाएगा। खबरों के अनुसार, किम जोंग उन पश्चिमी देशों की संस्कृति से ज्यादा लगाव नहीं रखते। इसी कारण से वह यहां की हर चीज पर कार्रवाई करते हैं।

आपको बात दें कि दक्षिण कोरिया में हॉट डॉग्स की खपत ज्यादा होने से किम जोंग ने अपने देश में सॉसेज परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसे किम जोंग ने एक देशद्रोह की श्रेणी का अपराध घोषित कर दिया। तानाशाह किम जांग के इस फरमान के बाद यहां पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस द्वारा हॉट डॉग्स बनाते और बेचते कई लोगों को पकड़ा है। इन लोगों को पुलिस द्वारा कुख्यात श्रम शिविरों में भेज दिया गया।

किम जोंग उन इन चीजों पर भी लगा चुके हैं प्रतिबंध
आपको बात दें कि किम जोंग उन इससे पहले उमामी शोरबा, कोरियाई गर्म मिर्च पेस्ट, फ्लेक्स, किमची, अमेरिकी स्पैम, बीन्स और बुडाए जजिगे आदि कई दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी उत्पादों पर पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। तानाशाह किम जांग का दक्षिण कोरिया के खिलाफ हमेशा से ही कड़ा रुख रहा है।

PC:business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *