इंटरनेट डेस्क। दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ के ऐलान से जुड़े मामलों में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

खबरों के अनुसार, आज सुबह-सुबह तीन हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और भ्रष्टाचार विरोधी जांचकर्ता येओल के घर के पास जमा हुए। इसके बाद यहां पर येओल के समर्थक और सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी के सदस्य सुरक्षाबलों के बीच भिड़ंत हो गई। इसके बाद दक्षिण कोरियाई अधिकारी यून सुक येओल को गिरफ्तार करने में सफल हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों द्वारा कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

इससे पहले राष्ट्रपति यून सुक येओल के वकीलों ने इस कार्रवाई को अवैध बताया। उन्होंने यहां तक बोल दिया कि राष्ट्रपति यून सुक येओल को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के लिए पूरा षडयंत्र रचा जा रहा है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति यून सुक येओल ने 3 दिसंबर को अचानक देश में मार्शल लॉ का ऐलान कर दिया था।

PC:navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *