इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करेगा ये अभी तक तय नहीं हुआ है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत को रिलीज करने के बाद अभी तक दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल को खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल को दिल्ली की कप्तानी मिलने की संभावना बहुत ही कम है। खबरों की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स का पुराना खिलाड़ी कप्तानी की रेस में सबसे आगे है। वह स्टार ऑलराउडंर अक्षर पटेल हैं।

जिन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 16.50 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया था। रेगुलर कप्तान की गैरमौजूदगी में अक्षर को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं। खबरों की मानें तो अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान की जिम्मेदारी दी जा सकती है। दिल्ली कैपिटल्स राहुल को फिलहाल कप्तानी सौंपने के मूड़ नें नहीं है।

PC:jsw
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *