खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कोएक बड़ा पुरस्कार मिलने वाला है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा सचिन तेंदुलकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय बोर्ड के सूत्र द्वारा इस प्रकार की जानकारी मिली है। खबरों के अनुसार, भारतीय बोर्ड के सूत्र ने बताया कि सचिन तेंदुलकर को वर्ष 2024 के लिए सी के नायडू ;लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सचिन तेंदुलकर ने अपने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर में कई कीर्तिमान स्थापति किए हैं। इनमें से कई रिकॉर्ड का टूट पाना तो आसान नहीं है। उनके नाम सर्वाधिक 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड है।

वहीं उनके नाम वनडे में सर्वाधिक 18,426 और टेस्ट क्रिकेट में 15,921 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉड भी अभी तक उन्हीं के नाम दर्ज है। इससे पहले रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *