खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी का नया कप्तान मिल गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान चुना है।
खबरों के अनुसार, आरसीबी ने इस बात की घोषणा आज कर दी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच एंडी फ्लॉवर ने युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को कैप सौंपी। इस पर टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रजत पाटीदार को शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। अब रजत पाटीदार को टीम को पहला आईपीएल खिताब जिताने की जिम्मेदारी दी गई है।
आपको बात दें कि रजत पाटीदार उन तीन खिलाडिय़ों में से एक हैं, जिन्हें आरसीबी ने ऑक्शन से पहले रीटेन किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में रीटेन किया गया है। वह साल 2021 से इस टीम की ओर से खेल रहे रहे हैं। वह आरसीबी की ओर से अब तक 27 मैच खेल चुके हैं।
PC:smartprix
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें