इंटरनेट डेस्क। आरसीबी के बाद अब कोलकाता नाईट राइडर्स को भी आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए नया कप्तान जल्द ही मिल सकता है। इस टीम की कप्तानी अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को सौंपी जा सकती है।
अजिंक्य रहाणे इससे पहले आईपीएल में पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स की भी कप्तानी कर चुके हैं। अब मुंबई का ये स्टार क्रिकेटर केकेआर की कप्तानी करता नजर आ सकता है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की टीम अजिंक्य रहाणे को अपना नया कप्तान नियुक्त करने का ऐलान जल्द ही कर सकती है।
आपको बता दें कि केकेआर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में साल 2024 का आईपीएल खिताब जीता था। श्रेयस अय्यर के पंजाब किंग्स में जाने के बाद केकेआर में कप्तानी का पद खाली है। खबरों के अनुसार, अब ये पद अजिंक्या रहाणे को मिल सकता है। आपको बात दें कि हाल में आरसीबी ने रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था।
PC:thesportslite
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें