वाराणसी, 12 मार्च 2025: वाराणसी कैन्ट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कैन्ट मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सिगरा वार्ड के अंतर्गत कृष्णापुरी कॉलोनी एवं छोटी गैबी क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विधायक ने घंटों पैदल भ्रमण कर, घर-घर जाकर जनता-जनार्दन से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा, जिनमें सड़क, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनता से संवाद के दौरान कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारें काशी के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान है।”

जनसंपर्क में महानगर श्रम प्रकोष्ठ संयोजक सौरभ सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, संतोष सिंह पटेल, धीरेंद्र शर्मा, सुरेश वाद्या, राहुल जायसवाल, वेद मिश्रा, मनीष मौर्य, आनंद सिंह बंटी, गौरव पांडेय, विवेक जायसवाल, सुदीप सिंह, मनीष यादव, अशोक बिंद, भगवान दास प्रजापति, अरुण वर्मा, सत्यम पटेल, राम प्रसाद गुप्ता, फूलचंद प्रकाश, नागेंद्र यादव, अभिषेक आर्या, शैलेश सोनी, विशाल वर्मा, वैभव मिश्रा, प्रदीप जायसवाल, राजू यादव, रवि शर्मा और गोपाल जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।